फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे 101 जबकि 74 बाइक सवारों का चालान किया

बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे 101 जबकि 74 बाइक सवारों का चालान किया

Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे 101 जबकि 74 बाइक सवारों का चालान किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार को दो जगहों पर नाका 175 वाहनों का चालान किया। पुलिस और आरएसओ की टीम निजामपुर टी-प्वाइंट के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच किया। सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच चौक पर करीब 20 वाहनों का चालान किया। इसमें कार व बाइक चालक शामिल थे।
इस दौरान वाहन चालकों की पुलिस वालों से बहस भी हुई लेकिन पुलिस ने वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और मोबाइल के प्रयोग न करने की सलाह दी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने फोन पर बात करने की बात भी कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कोई बात नहीं सुनी और चालान कर दिया।
विज्ञापन

यातायात इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को करीब 101 कार सवारों का बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालने पर चालान कर दिया। 74 बाइक सवारों को बिना हेलमेट के चालान किया गया। एक ब्लैक फिल्म पर चालान हुआ। उन्होंने बताया कि सिटी से बाहर होने के कारण अधिक कार सवार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों और ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए
दूसरी ओर आरएसओ की टीम ने टी प्वाइंट पर ट्रकों और ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इसमें आरएसओ के उपाध्यक्ष नरेश गोगिया के अलावा आरएसओ अरुण शर्मा, निशांत यादव, कृष्णा यादव, कमल सौनी, राकेश यादव, अजीत यादव, टेकचंद, संजय, सोमदेव शर्मा, रणवीर सिंह पूनिया, यसवंत सिंह व सफी मोहम्मद समेत अन्य लोग शामिल थे। गोगिया ने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से एक से नौ अगस्त तक एक जीवन सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस के साथ चालान के अलावा लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

सात माह में काटे 13941 चालान
इस साल जुलाई तक 13,941 वाहनों का हुआ चालान। इसमें सबसे अधिक 8,370 बगैर हेलमेट वाले बाइक चालक शामिल हैं। यातायात पुलिस रोजाना नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के साथ लोगों को यातायात नियम के पालन की हिदायत देती है। लेकिन, लोग चालान भुगतने के बाद ही यातायात नियमों को लेकर संजीदा नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed