{"_id":"5a68d56c4f1c1b4e588b494b","slug":"121516819820-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम जा रहा था युवक, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम जा रहा था युवक, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिम करने के लिए नांगल चौधरी बाइक पर जा रहे बीए फाइनल इयर के छात्र दीपक की बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव सिरोही बहाली निवासी 21 वर्षीय दीपक बीए फाइनल ईयर का छात्र था। प्रतिदिन की भांति वह बुधवार सुबह अपने गांव से बाइक द्वारा जिम करने के लिए नांगल चौधरी जा रहा था। अभी वह गांव मोहनपुर के पास ही पहुंचा था कि कोई अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों युवक की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे बहरोड के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों शव को नारनौल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।