फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बदमाशों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से साढ़े तीन लाख लूटे

बदमाशों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से साढ़े तीन लाख लूटे

Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से साढ़े तीन लाख लूटे

विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव नियामतपुर में स्थित देव फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर रविवार की देर शाम पांच-छह बदमाशों ने सेल्समैन को हथियार दिखाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पंप पर लगे कैमरों की फुटेज रिकार्डिंग की सुविधा नहीं है।
पेट्रोल पंप संचालक आनंद कसाणा के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे डीजल लेने के लिए राजस्थान नंबर की सफेद रंग की एक गाड़ी पंप पर आई, जिसमें 5-6 युवक सवार थे। गाड़ी चालक ने 2500 रुपये का तेल डलवाया। तेल डलवाने के बाद तीन युवक गाड़ी से उतरे और पंप कर्मियों से बाथरूम का रास्ता पूछा और वे उसी तरफ चले गए। इसके बाद युवक बाथरूम में जाने के बजाय सीधे पंप के ऑफिस में घूस गए। इनमें से एक युवक गेट पर खड़ा हो गया और दूसरे ने ऑफिस में बैठे सेल्समैन इंद्र पर हथियार तान दिया और कहा कि जितना भी कैश रखा है निकालकर दे दे, नहीं तो गोली मार देंगे। अपनी जान बचाने के लिए सेल्समैन ने गल्ले में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बदमाशों को दे दिया। बदमाश कैश लेकर हवाई में फायर करते हुए गाड़ी लेकर भाग गए। सेल्समैन ने तुरंत वारदात की सूचना पुलिस और उसे दी।
विज्ञापन


पंप पर लगे कैमरे दिखावटी
थाना प्रभारी ने बताया कि पंप पर कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में बदमाशों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। क्षेत्र में आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। मामले की जांच के लिए सीआईए, थाना पुलिस के साथ तीन टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही लूट की घटनाओं से लोगों में भय
क्षेत्र में 24 घंटे में यह दूसरी लूट की वारदात है। लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार रात को अटेली क्षेत्र में बदमाशों ने एक होटल संचालक से पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद नांगल चौधरी में लूट की वारदात हो गई। इसके अलावा नांगल चौधरी में शराब के ठेकों पर पिस्तौल के बल पर कई लूटपाट की वारदात हो चुकी हैं।

100 पुलिसकर्मी गुरुग्राम भेजे गए हैं
पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के लिए महेंद्रगढ़ जिले से 100 पुलिस कर्मचारियों को गुरुग्राम भेजा गया है। इससे गत तीन दिन से रात के समय नाके लगाकर वाहनों की जांच करने का कार्य प्रभावित है। पुलिस कर्मचारियों के वापस आने के बाद बुधवार से रात के समय लगने वाले नाके और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।


नियामतपुर में पेट्रोल पंप पर लूटपाट होने की शिकायत मिली है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंप पर लगे कैमरों की फुटेज चेक की गई तो कैमरों की रिकार्डिंग नहीं मिली। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं।
- वेदप्रकाश, थाना प्रभारी नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed