फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल कोर्ट ने केशव संघी व सुरेंद्र चौधरी याचिका को किया खारिज

नारनौल कोर्ट ने केशव संघी व सुरेंद्र चौधरी याचिका को किया खारिज

Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नारनौल कोर्ट ने केशव संघी व सुरेंद्र चौधरी याचिका को किया खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की कथित अश्लील वीडियो मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता केशव संघी व नप के पूर्व प्रधान किशन चौधरी के भाई सुरेंद्र उर्फ पम्मी चौधरी की अग्रिम जमानत नारनौल सेशन कोर्ट ने वीरवार को खारिज कर दी है। इससे दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
अश्लील वीडियो मामले में चर्चाओं में आए हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपालशरण गर्ग पहले ही अपने पद से त्याग पत्र दे चुके हैं। उनके भाई हेतराम गर्ग की शिकायत पर पलवल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने मामले में केशव संघी व सुरेंद्र चौधरी को नोटिस भेजा था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने नारनौल कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए वीरवार को कोर्ट ने दोनों ही अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच पलवल पुलिस के डीएसपी कर रहे हैं। पुलिस मामले में गोपालशरण गर्ग के चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, गत दिनों किशन चौधरी के स्कूल के लेखाधिकारी संदीप से भी पूछताछ की थी। बाद में पुलिस ने संदीप को छोड़ दिया था। अधिवक्ता जसबीर सिंह ढिल्लो के अनुसार नारनौल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने पर वे हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed