फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसपी ने ली कनीना क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों की बैठक

एसपी ने ली कनीना क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों की बैठक

Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने ली कनीना क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को कनीना थाने में पेंडिंग मामलों के हालात जानने के लिए डीएसपी कनीना, एसएचओ व थाना के अनुसंधान कर्मचारियों की कैंप कार्यालय में बैठक ली। बैठक में एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली। मामलों में संतुष्टि नहीं होने एसपी ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निपटारे के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना कनीना से हर सप्ताह व महीने में कार्यालय नारनौल आने वाली क्राइम डायरी को देखकर संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में शनिवार को कनीना डीएसपी विनोद कुमार, एसएचओ और थाना में तैनात सभी अनुसंधान अधिकारियों-कर्मचारियों की कैंप कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान सभी से बारी-बारी मामलों की जानकारी ली। जिसमें अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है और जांच में देरी के संबंधित कर्मचारियों से कारण पूछे। जिनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक ने फटकार लगाई। कार्य में देरी व लापरवाही करने पर संबंधित आईओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी। एसपी ने सभी से एक सप्ताह के अंदर-अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को रात में गश्त तेज करने की भी बात कही। गश्त व चेकिंग की रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाए। बैठक में कनीना डीएसपी विनोद कुमार, एसएचओ अशोक कुमार, दौंगड़ा चौकी इंचार्ज गोविंद, कनीना चौकी इंचार्ज जय भगवान, एएसआई देवेंद्र, रीडर अश्वनी कुमार, साइबर सेल इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed