फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब गांव सरहेली में घर से भैंस खोलकर ले गए चोर

अब गांव सरहेली में घर से भैंस खोलकर ले गए चोर

Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब गांव सरहेली में घर से भैंस खोलकर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पशु चोर शुक्रवार रात सरहेली गांव से एक भैंस और एक कटड़ा चोरी कर ले गए। पीड़ित पशुपालक शनिवार को एसपी से मिलने पहुंचे तो एसपी बोले मेरे पास इतनी पुलिस फोर्स नहीं है। आप गांव में ठीकरी पहरा लगवा लो। पुलिस ने भैंस चोरी के शक में पांच भैंसों से भरे एक कैंटर को पकड़ा, पूछताछ के बाद पता लगा कि भैंस चोरी की नहीं हैं। इसके बाद कैंटर चालक को छोड़ दिया।
गांव सरहेली वासी लीलाराम ने बताया कि उसका करीब दो हजार गज का प्लॉट है। जिसके एक हिस्से में पशुओं के लिए बाड़ा बनाया हुआ है। दूसरे हिस्से में खुद रहते हैं। शिकायत में लीलाराम ने बताया कि चोर उसके घर का दरवाजा खोलकर भैंस और कटड़ा चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, निजामपुर चौकी पुलिस ने भैंस चोरी के शक में एक कैंटर को रोका, जिसमें पांच भैंस लदी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पिछली दो रात में जहां-जहां से भैंस चोरी हुई थी। उनके भैंस के मालिकों को बुलाकर भैंसों की पहचान कराने का प्रयास किया। भैंस मालिकों ने बताया कि उक्त भैंस उनकी नहीं है। पूछताछ में कैंटर में भैंस लादकर लाने वाले ने बताया कि वह भैंसों का कारोबारी है। तीन अलग-अलग गांवों से पांच भैंस खरीदकर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव गुलावला निवासी लालचंद ने बताया कि निजामपुर चौकी में भैंस की पहचान के लिए गए थे। वहां हमारी भैंस नहीं मिली। भैंस चोरी को लेकर लालचंद व अन्य लोग नारनौल में एसपी से मिलने भी पहुंचे। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि हमारे पास इतनी पुुलिस नहीं है कि गांवों में तैनात कर सकें। ग्रामीण ठीकरी पहरा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed