{"_id":"5b3d20484f1c1b0d278b482e","slug":"11530732616-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन ने कार को मारी टक्कर, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली-कनीना सड़क पर नागदेव मंदिर सलीमपुर के पास बुधवार को सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी-रूथल निवासी सीआरपी से रिटायर्ड शिवचंद (65) कार में विक्की से अटेली किसी काम से आ रहे थे। जब वह नागदेव मंदिर सलीमपुर के पास पेट्रोल लेने के लिए गाड़ी को घुमाए तो पीछे से आ रही बीट गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवचंद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बीट गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।