{"_id":"5b7b1e4442c792464109d037","slug":"111534795332-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला ने सीएम विंडों में शिकायत देकर इंसाफ की लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला ने सीएम विंडों में शिकायत देकर इंसाफ की लगाई गुहार
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पीड़ित महिला ने सीएम विंडो में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर लगाकर रही है। अंत में पीड़ित महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। पीड़ित महिला ने बताया कि मामले को 20 दिन से अधिक समय बीत गया। परंतु अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। उसने यह भी बताया कि पुलिस ने दो दिन का समय दिया है। दो दिन के अंदर उक्त मामले में कार्रवाई हो जाएगी।
गौरतलब कि राजस्थान निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मोहल्ला मसानी चौक पर किराए पर रहती है। 28 जुलाई को वह सुनील किराने की दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए गई थी। तब किराना स्टोर के सेठ ने कहा कि उसकी ऊपर नीचे दुकान है। वो ऊपर ओर सामान पसंद कर सकती हैं। सेठ ने उसे नौकर के साथ ऊपर भेज दिया। उनके पीछे सेठ भी ऊपर आ गया था। सेठ ने उससे सामान के पैसे लेने के लिए भी मना कर दिया था। इसके बाद सेठ और नौकर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले मेें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने किसी को दबाने का प्रयास नहीं किया। न ही पीड़ित महिला मुझसे मिली है।
-सतेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक
29 जुलाई को रेप मामले में शिकायतकर्ता महिला ने बिना दबाव के उसी दिन अपने बयान बदल दिए थे। एफआईआर अभी खारिज नहीं हुई है।
-नीलम, जांच अधिकारी,