फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10वीं की परीक्षा : पांच नकलची पकड़े, डिगरोता में नकल रोकने के लिए बनाई कमेटी का सदस्य पीटा

10वीं की परीक्षा : पांच नकलची पकड़े, डिगरोता में नकल रोकने के लिए बनाई कमेटी का सदस्य पीटा

Fri, 08 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा : पांच नकलची पकड़े, डिगरोता में नकल रोकने के लिए बनाई कमेटी का सदस्य पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हुई दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जमकर नकल हुई। राजकीय कन्या स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग दीवारों को फांदकर नकल पहुंचाते रहे। परीक्षा केंद्र की खिड़कियों में लोहे के सरिये न होने के चलते विद्यार्थी भी खिड़कियों से बाहर आकर नकल उठाते दिखाई दिए। शुक्रवार को फ्लाइंग की टीमों ने पांच नकलची पकड़े। वहीं, गांव डिगरोता में तीन नामजद व 30 अन्य लोगों पर नकल रोकने के लिए बनाई गई कमेटी के एक सदस्य के साथ मारपीट करने का आरोप है।
प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के शहर में नकलचियों पर नकेल नहीं कसी जा रही। शुक्रवार को दोबारा से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में धारा 144 नजर नहीं आई। परीक्षा के दौरान केंद्र से महज 20 से 30 मीटर की दूरी पर बनी फोटोस्टेट की दुकान तक को बंद नहीं कराया गया था। यहां पुलिस कर्मी युवाओं को हटाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन चंद मिनट के बाद ही युवा दोबारा से परीक्षा केंद्रों की दीवारों पर चढ़ते दिखाई दिए। वहीं, वन विभाग के कार्यालय की दीवारों पर चढ़कर असामाजिक तत्व नकल पहुंचा रहे थे। परीक्षा केंद्र के कई कमरों में खिड़कियों पर लोहे के सरिये नहीं थे। इस कारण खिड़की के पास बैठे परीक्षार्थी आराम से बाहर की ओर निकलकर नकल उठा रहे थे। करीब डेढ़ बजे एसडीएम विनेश कुमार की फ्लाइंग ने यहां छापा मारा। एसडीएम के निर्देश पर यहां एसएचओ ने पीसीआर भेजी।
विज्ञापन


स्कूल बसों में बैठे युवाओं को खदेड़ा
ट्रैफिक एसएचओ वीना राणा ने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी स्कूल बसों में बैठे युवाओं को खदेड़ा। परीक्षा केंद्र के बाहर मिले असामाजिक तत्वों पर हलका बल प्रयोग करते हुए मौके से भगाया। मौके पर फोटोस्टेट की दुकान को बंद कराया। पीसीआर पूरा पेपर होने तक यहां तैनात रही। वहीं, डीसी फ्लाइंग ने नारनौल में तीन केस बनाए। एसडीएम के उड़नदस्ते ने महेंद्रगढ़ उपमंडल क्षेत्र में एक केस बनाया। शिक्षा विभाग की फ्लाइंग ने एक केस बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिगरोता में नकल रोकने को गठित टीम के सदस्य से मारपीट
सतनाली खंड के गांव डिगरोता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए गठित टीम के एक सदस्य से मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार डिगरोता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की परीक्षा का सेंटर है। नकल रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने कमेटी गठित की हुई है। कमेटी का सदस्य विनोद बाहरी हस्तक्षेप रोक रहा था। इसी दौरान तीन नामजद व 30 से अधिक अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पंचायत ने शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजेन्द्र कौशल ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed