{"_id":"5a5662c74f1c1b21198b45f1","slug":"101515610823-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीपुर में चोरों ने एक घर से चुराये छह लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाजीपुर में चोरों ने एक घर से चुराये छह लाख
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुर में चोरों ने एक घर से चुराये छह लाख
नारनौल। कड़ाके की ठंड में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गए। इस बार चोरों ने एक गांव में लाखों रुपये की चोरी की। चोरों ने मंगलवार रात को गांव हाजीपुर में एक घर की संदूक में रखे छह लाख रुपए की नकदी चुरा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
गांव हाजीपुर वासी पीड़ित मंदरूप उर्फ बंटी पुत्र कंवर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वे मंगलवार रात को सो गए थे। रात को चोरों ने उनके घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़ उसमें रखे छह लाख रुपये चुरा लिए। रात्रि को कितने बजे उनके घर में चोर घुसे उन्हें नहीं पता चला। लेकिन उनकी मां की रात को आंखें खुली तो उसने देखा की उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। इसके पश्चात अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। घर का सामान बिखरा देखकर इसकी जानकारी उसने मेरे पिता व मुझे दी। इसके पश्चात इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सुबह ही चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
पीड़ित मंदरुप ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलने के बाद जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा संदूक का सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखें करीब छह लाख रुपये की नकदी गायब थी, जबकि अन्य सामान सुरक्षित था। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा शुरू में ही अच्छी रकम मिलने के बाद उन्होंने अन्य सामान का हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे तथा पीड़ित छह लाख रुपए नकद की चोरी होने बताया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अमरदीप, इंचार्ज फैजाबाद चौकी।