फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली गैंग लीडर का साथी गिरफ्तार

एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली गैंग लीडर का साथी गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली गैंग लीडर का साथी गिरफ्तार
एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली गैंग लीडर का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो नंबर 24
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल हुए एक बदमाश को वीरवार को नारनौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा था। पुलिस ने उसे नारनौल न्यायालय में पेश किया। वहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश राजस्थान के भिवाड़ी के व्यापारी से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले गैंग लीडर का साथी है।
गत 3 अक्तूूबर को रोहतक सीआईए-2 व थाना सदर टीम की एक लाख के इनामी बदमाश गज्जू उर्फ गजराज के साथी सतीश उर्फ छत्तीस पुत्र उमेद वासी बलाहा खुर्द वासी को गिरफ्तार करते समय आपस में मुठभेड़ हो गई थी। इसमें आरोपी को दोनों पांव में 4 गोलियां लगी थीं। इस मुठभेड़ में सीआईए रोहतक टीम के सदस्य एचसी कुलदीप भी गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सतीश को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया था। उसका रोहतक में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने स्वस्थ होने पर बुधवार को सतीश को छुट्टी दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

गहली चौकी प्रभारी गोबिंदराम ने बताया कि आरोपी सतीश उर्फ छत्तीस एक लाख के इनामी बदमाश गज्जू उर्फ गजराज निवासी भिवाड़ी का साथी है। आरोपी सतीश ने अनिल, अंकित व गज्जू के साथ मिलकर 11 अगस्त की रात को निजामपुर रोड नारनौल से गैस एजेंसी के मालिक पुष्पेंद्र यादव की आई-20 गाड़ी रुकवाकर पिस्तौल के बल पर छिनकर फरार हो गए थे। इन्हीं आरोपियों ने 23 अगस्त को भिवाड़ी राजस्थान में बीकानेर मिष्ठान भंडार, राणा रेस्टोरेंट व एक फर्नीचर शोरूम पर गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाकर व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती की मांगी थी। इनके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में करीब 20 मुकदमे हत्या, लूट, हत्या का प्रयास व फिरौती आदि के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई 20 गाड़ी की बरामद
आरोपी सतीश का साथी अंकित पुत्र बाल किशन निवासी लुखी को 16 सितंबर को सोनीपत पुलिस ने हत्या के प्रयास में चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। सोनीपत पुलिस द्वारा की गई पूछताछ पर आरोपी ने यह आई-20 गाड़ी नारनौल से छिनकर लेकर आने की बात कबूली। सोनीपत पुलिस ने इसकी सूचना नारनौल पुलिस को दी। नारनौल पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपी अंकित को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन पर लेकर नारनौल कोर्ट में पेश करके आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से थाना बरौदा जिला सोनीपत से गाड़ी आई-20 बरामद की। वीरवार को आरोपी को रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर सोनीपत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed