फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,rape,fir

पति, देवर और पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,rape,fir
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और एक सिपाही समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र मिलने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी एक महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद आरोपी पीड़िता को अपने गांव ले गया व उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने भी अपने भाई का साथ दिया और दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसकी शिकायत सास से की तो उसने भी मदद नहीं की। फिर आखिर में पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़िता के माता-पिता को आरोपियों ने डरा-धमका कर भाग दिया। इसमें आरोपियों का साथ एक सिपाही ने भी दिया। पीड़िता की मां ने पंजाब पुलिस को शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक दिन पीड़िता का पति और आरोपी सिपाही नशे में धुत थे। इसी दौरान मौका पाकर वह मायके आ गई। इसी दौरान आरोपी पति, सिपाही समेत अन्य उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया और दबाव देकर उसे अटेली ले आए। नशे का इंजेक्शन लगाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पति, पुलिसकर्मी व अन्य उसके साथ दुुष्कर्म करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़कर उसे जलाने का भी प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। पीड़िता की मां अटेली थाना पुुलिस की मदद से उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दी। अटेली थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed