{"_id":"6afddf4c84af203fcd0093cc","slug":"crime-news-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131927-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपराध की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपराध की खबरें
विज्ञापन
दो युवकों से 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर के डुलाना रोड पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने खेत में बने ट्यूबवेल पर दबिश देकर दोनों के कब्जे से कुल 10.13 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। पुलिस ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी की कार्रवाई पूरी की और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को 18 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि अरविंद उर्फ पोंटिंग निवासी खरखड़ा बास और मोहित उर्फ गब्बर निवासी पंजाबी मोहल्ला महेंद्रगढ़ डुलाना रोड के नजदीक खेत में बने ट्यूबवेल पर चिट्टा बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को काबू कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिना अनुमति पोल दूसरी जगह लगाया, एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। गांव खातोदड़ा में बिजली निगम की अनुमति और निर्धारित फीस जमा करवाए बिना 9 मीटर लंबा बिजली का खंभा शिफ्ट करने का मामला सामने आया है। निगम की जांच में अनियमितता मिलने पर सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा 136 के तहत केस दर्ज किया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ सब अर्बन सब डिवीजन महेंद्रगढ़ की शिकायत के अनुसार गांव निवासी नरेश कुमार ने खंभा अवैध रूप से शिफ्ट करने की शिकायत दी थी। जेई और एएफएम की जांच में जगदीश शर्मा के मकान के पास गली में 9 मीटर लंबा एलटी पीसीसी खंभा मिला, जिसे गांव ढाढोत निवासी मनोज कुमार ने शिफ्ट किया था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि जगदीश शर्मा के बेटे योगेश शर्मा ने 23 जून 2026 को खंभा शिफ्ट करवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन एस्टीमेट मंजूर नहीं हुआ और निर्धारित राशि भी जमा नहीं करवाई गई। जगदीश शर्मा ने लिखित बयान में बिना अनुमति खंभा शिफ्ट करवाने की बात स्वीकार की। निगम की शिकायत पर पुलिस ने 17 नवंबर को जांच के बाद जगदीश शर्मा और मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नांगल सिरोही बस स्टॉप से अध्यापक की बाइक चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। नांगल सिरोही बस स्टॉप पर खड़ी एक अध्यापक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिक्षक ने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दौंगड़ा अहीर निवासी वासुदेव ने बताया कि वह अध्यापक के पद पर कार्यरत है। 15 नवंबर को वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लेकर नांगल सिरोही बस स्टॉप पर पहुंचा था। उसने दोपहर करीब 3:35 बजे वापस आकर देखा तो बाइक मौके से गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की और लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।