फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,arrest,accused

पपला को छुड़ाने के मामले में खैरोली गांव से तीसरा आरोपी महेंद्र गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crime,arrest,accused
राजस्थान पुलिस पर फायरिंग कर विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने खैरोली निवासी एक युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक खैरोली के कुल तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें एक 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश भी शामिल है।
विज्ञापन

6 सितंबर को राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना पर एके 47 से हमला कर कुछ बदमाश अपने साथी विक्रम उर्फ पपला को छुड़ा ले गए थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने पपला पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। उसके छह साथियों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। इन छह ईनामी बदमाशों में 5 आरोपी पपला के गांव खैरोली के निवासी हैं। छठा आरोपी रेवाड़ी शहर का रहने वाला है। पुलिस ने वीरवार को 50 हजार के ईनामी बदमाश गांव खैरोली निवासी दिनेश, खैरोली निवासी श्यामसुंदर ,राजस्थान के नरेंद्र,जितेंद्र, विक्रम को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने गांव खैरोली निवासी महेंद्र और दिल्ली निवासी अजय को गिरफ्तार किया। राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने बताया कि इस केस में अब तक कुल 12 गिरफ्तारी हो चुकी है। राजस्थान पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुुप निरंतर छापेमारी कर रहा है। जिसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी के कुछ हिस्सों में छापेमारी की जा चुकी है। हरियाणा पुलिस के साथ राजस्थान पुलिस लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर सैल पिछले छह दिन से लगातार इनपुट उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

खैरोली के आरोपियों में तीन में से दो स्टूडेंट
पपला के गांव के अब तक गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में से दो युवक छात्र हैं। वीरवार को गिरफ्तार किए गए दिनेश गुर्जर और श्यामसुुंदर बीए प्रथम के छात्र हैं। महेंद्रगढ़ पीजी कॉलेज में इसी सत्र में अगस्त महीने में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ पुलिस को है दो साल से तलाश
महेंद्रगढ़ में विक्रम उर्फ पपला पर चार हत्याओं का केस दर्ज है। पपला ने यह हत्याएं 2014-15 में की। वर्ष 2016 में पुलिस ने पपला को गिरफ्तार कर लिया था। 8 सितंबर 2017 को कुछ बदमाशों ने महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पुलिस टीम पर हमला कर पपला को छुड़ा लिया था।जिसके बाद से विक्रम पपला मोस्ट वाटेंड की लिस्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed