{"_id":"5d2e12cf8ebc3e6d16352278","slug":"crime-arrest-accused-narnol-news-rtk505215270","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
कनीना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी चेयरमैन से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित छात्रा मंगलवार को भी स्कूल नहीं पहुंची।
कनीना के निजी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कनीना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में दूसरे आरोपी स्कूल चेयरमैन को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस की टीम आरोपी चेयरमैन से पूछताछ करेगी। इसके बाद जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी पर फैसला लिया जाएगा।
याद रहे निजी स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ क्लास में ही एसएस के टीचर ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद छात्रा ने घर जाकर अपनी मां को यह बात बताई। छात्रा की मां जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो चेयरमैन ने आरोपी शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। पीड़िता के चाचा ने सोमवार को कनीना थाने में पहुंचकर शिकायत दी। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने स्कूल के शिक्षक तथा चेयरमैन पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को भी नहीं पहुंची स्कूल
पीड़िता छात्रा मंगलवार को भी स्कूल नहीं पहुंची। छेड़छाड़ की घटना के बाद से अब तक छात्रा स्कूल नहीं पहुंची है। घटना के बाद स्कूल में अन्य विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई, जिसमें शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी छात्रा से शारीरिक तौर पर न छूएं। बच्चों को गुड टच-बेड टच के बारे में बताया गया।