फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CPR training given to 115 students from across the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिलेभर के 115 विद्यार्थियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

Fri, 19 Jan 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
CPR training given to 115 students from across the district
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में चल रहे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को लक्की स्टॉर गेम का आयोजन किया गया व प्रतिभागियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 20 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में जिले के 15 कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों के 115 विद्यार्थी, शिक्षक प्रतिभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि लक्की स्टार गेम में छात्रों में राजकीय महाविद्यालय, सीहमा के जोगेंद्र ने प्रथम, आरपीएस बलाना के प्रिंस द्वितीय व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्षितिज ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की अलका ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की पलक द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में स्टॉफ में राजकीय महाविद्यालय कनीना की डॉ. जय भारती प्रथम, आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना के डॉ. राजेश डागर द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय अटेली के डॉ. महेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रो. चहल ने बताया कि इसके पश्चात पवित्रा यादव ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed