{"_id":"672bae0e34701ae74604824d","slug":"cows-entering-the-grain-market-from-the-vegetable-market-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117872-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में सब्जी मंडी की तरफ से प्रवेश कर रहे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में सब्जी मंडी की तरफ से प्रवेश कर रहे गोवंश
विज्ञापन
फोटो नंबर-26नारनौल की नई अनाज मंडी में घूमता गोवंश। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी। जिले में गत एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद जारी है। जिले में अब तक 1120313 क्विंटल बाजरे की आवक, 1115433.1 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1045144.9 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। बुधवार को जिले की सभी मंडियों में बाजरे की खरीद जारी रही। जिले में सबसे ज्यादा बाजरे की आवक अटेली मंडी में रही है। खरीद के दौरान पिछले 37 दिनों में अटेली में अब तक 312482.3 क्विंटल आवक, 312131.8 क्विंटल खरीद और 294902 क्विंटल उठान किया जा चुका है।
वहीं, जिले में सबसे कम बाजरे की आवक नांगल चौधरी में रही। नांगल चौधरी में अब तक 105301.1 क्विंटल बाजरे की आवक, 105084.7 क्विंटल खरीद और 96201.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में बाजरे की खरीद नई अनाज मंडी में की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस साल बाजरे की आवक कम रही। नारनौल में अब तक 312482.3 क्विंटल आवक, 163910.2 क्विंटल खरीद, 150417.5 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
अनाज मंडी में घूम रहें गोवंश, किसान और व्यापारी परेशान
नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में गोवंश विचरण करते रहते हैं। जिस कारण फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है। दिन में तो चहल-पहल बनी रहती है लेकिन रात के समय फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना अधिक बनी रहती है। किसान और व्यापारियों का कहना है कि नई अनाज मंडी में सब्जी मंडी की तरफ से गोवंश प्रवेश कर जाते हैं जिस कारण परेशानी बनी हुई है।