फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cow,narnaul,city, tag

अब बाहर नहीं घूमेंगे लावारिस गोवंश, लगेंगे टैग

Sat, 01 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 01 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
cow,narnaul,city, tag
गाय - फोटो : pti
गोसेवा आयोग ने गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्ती शुरू कर दी है। अब कोई भी गोंवश आपको बाहर घूमता नहीं मिलेगा। इसके लिए आयोग ने जिले में  की गोशालाओं को टेग नंबर भेज दिए गए हैं जो गोवंश के लगाए जाएंगे। टेग लगाने के बाद जो भी गोवंश बाहर घूमता पाया गया तो उसकी जिम्मेवारी संबंधित गोशाला की होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा  जिले में गोअभ्यारण खुलने तक आवारा गोवंश की सुरक्षा एवं पालन पोषण के लिए गोशालाओं को 50 लाख रुपये की राशि आयोग की तरफ से दी जाएगी। ये जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में की गई। बैठक में जिले की अनेक गोशालों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य एवं गोशाला धोलपोश आश्रम के संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


दयाशंकर तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में पशुपाल विभाग के उप-निदेशक डा. जयपाल, उपमंडल अधिकारी रामौतार यादव, सीमन बैंक अधिकारी डा. नसीब सिंह यादव ने सरकार की योजनाओं एवं गोवंश की रक्षा को लेकर जानकारियां प्रदान की। सड़कों पर आवारा घूमते गोवंश को गोशालाओं में  आश्रय प्रदान करवाने, गोवंश को टैंग लगाने की विस्तृत चर्चा हुई। तिवाड़ी ने बताया कि आयोग की ओर से इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए 50 लाख रुपये की धरन राशी जारी की हुई है। जिले की गौशालाएं अपने यहां कितने सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को आश्रय प्रदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश को लगाए जाएंगे टैग
हरियाणा गोसेवा आयोग ने जिले की पशुपालन विभाग को गोशालाओं में पल रहे गोवंश को टैग लगाने के निर्देश जारी किए हैं। तिवाड़ी ने बताया कि पशुपालन विभाग स्वयं जाकर गोवंश को टैग लगाएंगे। इन टैग पर सीरियल नंबर लगे होंगे जिनका रिकार्ड गोशाला एवं पशुपालन विभाग के पास होगा। उन्होंने बताया कि अगर टैग लगी कोई भी गाय बाहर घूमती मिली तो संबंधित गोशाला पर कार्रवाई की जाएगी। कई गोशालाओं में टैग का कार्य शुरू भी हो चुका है।

50 लाख रुपये दिए जाएंगे गोशालाओं को
जिले में बाहर घूम रहे लावारिस गोवंश को अब गोशालाओं में भेजा जाएगा। इन गोवंश के पालन पोषण के लिए गोसेवा आयोग ने प्रदेश के हर जिले में 50 लाख रुपये दिए हैं। आयोग ये रुपये उन्हीं गोशालाओं को देगा जो आवारा गोवंश को अपनी गोशाला में जगह देगा। इन रुपये से उनके लिए चारे, पानी तथा साफ सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी।


फिर शुरू होगा बंधीकरण का कार्य
जिले में आवारा सांड के बंधीकरण का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा। अक्तूबर माह में गोसेवा आयोग की ओर से  मशीन आएगी जिसके द्वारा सांडों का बंधीकरण किया जाएगा। यह पहले जून माह में एक बार शुरू किया गया था लेकिन पूर्ण नहीं हो पाया। अब इस काम को पशुपालन विभाग पूरा करेगा। सांडों के बंधीकरण करने से गोवंश की संख्या नहीं बढ़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed