फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cow named Moni after daughter, got first place in the state

Mahendragarh-Narnaul News: बेटी के नाम पर रखा गाय का मोनी नाम, प्रदेश में मिला पहला स्थान

Mon, 26 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cow named Moni after daughter, got first place in the state
फोटो संख्या:81- पशुधन प्रदर्शनी में कर्मबीर निवासी फैलाबाद की हरियाणा नस्ल दुधारु विजेता मोनी ग
महेंद्रगढ़। 40वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में कर्मबीर की मोनी ने हरियाणा नस्ल दूधारू वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव फैजाबाद निवासी कर्मबीर ने अपनी बेटी मौना के नाम पर गाय का नाम मोनी रखा। इससे पूर्व भी कर्मबीर की मोनी दो बार 17 लीटर से अधिक दूध देकर 20-20 हजार रुपये की राशि जीत चुकी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिला के गांव नेहरूगढ़ निवासी हवा सिंह पुत्र महावीर सिंह का 20 माह का घोड़ा खलीपा मारवाड़ी नस्ल नुकरा कोल्ट कैटेगरी में आकर्षण का का केंद्र रहा था पहले स्थान पर रहा। 20 माह का सफेद रंगा का यह घोड़ा प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

साहीवाल व्यस्क सांड वर्ग में रणदीप पुत्र राम सिंह निवासी तरावड़ी जिला करनाल के सांड गणेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणदीप ने बताया कि वह साहीवाल नस्ल के गणेश का सीमन बिक्री कर हर वर्ष लाखों रुपये कमाता है। गणेश को खुराक के रूप में दूध सबसे अधिक पसंद है। साथ ही मटर एवं गाजर की खुराक भी वर्षभर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केबीसी जूनियर के करोड़पति मयंक पाली से किया अपना वायदा निभाया
40वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में रविवार को पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गांव पाली निवासी केबीसी जूनियर में एक करोड़ की राशि जीतकर देशभर में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले मयंक से किया अपना वायदा निभाया। मयंक आठवीं कक्षा का छात्र है। मयंक ने केबीसी जूनियर में सफलता प्राप्त करने पर सीएम मनोहरलाल ने भी ट्वीट कर छात्र व उसके परिजनों को बधाई दी थी। साथ ही सीएम ने वायदा किया था कि महेंद्रगढ़ आगमन पर उनसे मुलाकात करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मयंक को याद करे हुए उन्हें मंच पर बुलाकर बधाई देते हुए कहा कि हमने अपना वायदा निभा दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मयंक से दूध उत्पादन पर एक सवाल भी पूछा जिसका मयंक ने उत्तर दिया।
यह रहे लकी ड्रा के विजेता
तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा सीएम ने अपने हाथों से ड्रम घूमा कर निकाले। इसमें किसी के नाम निकली मोटरसाइकिल तो किसी के नाम दूध बिलोने की मंधानी मशीन व दूध निकालने की मशीन। लकी ड्रा में जिला फरीदाबाद के शंकरलाल पुत्र दुलीचंद के नाम मोटरसाइकिल व जिला दादरी के रवि पुत्र विनोद के नाम स्कूटी निकली। वहीं जिला रेवाड़ी के कुनाल, महेंद्रगढ़ के विजय सिंह व महेश, दादरी के फूल कुमार व भिवानी के सुमन के नाम दूध बिलोने की मधानी मशीन निकली। वही महेंद्रगढ़ की निर्मला व रिंकू तथा दादरी के धर्मेंद्र सिंह के नाम मिल्किंग मशीन निकली। वहीं पहले दिन के लक्की ड्रा में जिला भिवानी की अमीषा पुत्री रामरतन के नाम मोटरसाइकिल व सोनीपत के बिजेंद्र पुत्र रघबीर के नाम स्कूटी निकली। वहीं जिला महेंद्रगढ़ के विवेक व नरेश, जिला भिवानी के संतलाल के नाम मिल्किंग मशीन निकली। वहीं महेंद्रगढ़ के जयप्रकाश व कमला, भिवानी निवासी कृष्ण कुमार व राहुल तथा सिरसा निवासी जैता सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को मधानी मशीन निकली।

जैसे ही हुई लक्की ड्रा के विजेताओं की घोषणा खाली हो गया पंडाल

मुख्यमंत्री ने जैसे ही मंच से लक्की ड्रा के विजेताओं की घोषणा की तो पंडल में पीछे बैठे कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। इस हंगामे के बाद मुख्यमंत्री ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed