फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Country's highest and state's first bird house will be built in village Pali in two months, 25 modern bird houses will be built in the area during three years

गांव पाली में दो माह में बनेगा देश का सबसे ऊंचा एवं प्रदेश का पहला पक्षीघर, तीन साल के दौरान क्षेत्र में बनेंगे 25 आधुनिक पक्षीघर

Sat, 02 Apr 2022 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Country's highest and state's first bird house will be built in village Pali in two months, 25 modern bird houses will be built in the area during three years
बाबा जयरादास धाम गांव पाली में देश का सबसे ऊंचा व प्रदेश का पहला आधुनिक सात मंजिला पक्षी घर दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। पक्षी घर बनने से तीन हजार पक्षियों स्थायी आवास मिल सकेगा। बता दें कि इससे पूर्व देश का पहला 66 फुट ऊंचा सात मंजिला पक्षी घर राजस्थान प्रदेश के जिला नागौर के गांव पी में बनाया गया था।
विज्ञापन

करीब 10 से 15 लाख रुपये की लागत से गांव पाली में बनने वाला 71 फुट ऊंचाई का पक्षीघर मौसम के अनुसार पक्षियों को अनुकूल वातावरण प्रदान करने में सक्षम होगा। पक्षी घर तैयार करने में गुजरात के कारीगरों की मदद ली जाएगी। बाबा जयरामदास धाम पर इस समय हजारों की संख्या में पक्षियों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन करीब दो क्विंटल दाना डाला जा रहा है। इसके अलावा धाम पर पानी एवं पेड़ों की शीतल छाया पक्षियों के लिए उचित वातावरण होने से लगाता पक्षियों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

किया गया शिलान्यास
शिलान्यास से पूर्व हवन में 21 जोड़ों ने आहुति डालकर हवन संपन्न कराया। पाली स्थित बाबा जयराम दास आश्रम पर बनने वाले पक्षी घर का शिलान्यास करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता केंद्र दिल्ली के निदेशक विजय नांगलिया ने कहा कि प्रत्येक जीव जंतुओं का संरक्षण भारत की संस्कृति और यहां के मानव मन में सृष्टि की प्रारंभ से ही समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मानव के सुरक्षित रहने के लिए पक्षियों का होना भी आवश्यक है। सबको पक्षी प्रेमी बनते हुए इनका संरक्षण करने का उपाय करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा केंद्रीय विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टकेश्वर कुमार ने कहा कि आज नव संवत्सर पर समाज को नई दिशा देने का कार्य मंदिर कमेटी ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने ग्रामीणों को बधाई दी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महंत विट्ठल गिरी महाराज ने इसे एक दूरगामी सोच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक क्षेत्र में बनाए जाएंगे 25 पक्षीघर
कैलाश शर्मा पाली ने बताया की यह पक्षी घर देशभर में सबसे ऊंचा होगी। इसकी ऊंचाई 71 फुट और 7 मंजिला होगा। निर्माण के लिए सज्जन शर्मा, आनंद, कमलकांत और सेठ रोहताश द्वारा 1-1 मंजिल अपने पूर्वजों की स्मृति में बनाने का निर्णय लिया। शेष खर्च विजय नांगलिया द्वारा उठाया जाएगा। वर्ष 2025 तक महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ऐसे 25 पक्षी घर बनाने के लिए मंदिर कमेटियों को प्रेरित किया जाएगा। शनिवार को गांव मांडोला, बसई, कुराहवटा, जाट आदि कमेटियों के प्रधानों ने इसके लिए अपनी सहमति दी है।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान सुबेदार रामोतार सिंह, संरक्षक शेर सिंह, सचिव विरेंद्र तंवर, निवर्तमान सरपंच, सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच मलखान सिंह, विनोद पाली, विष्णु सिंह, शिवचरण शर्मा, आत्माराम गोयल, अमित गोयल, विरेंद्र तंवर, बलबीर पंच, विजय नांगलिया, सुनील तंवर, देशराज सिंह, रणवीर सिंह, अशोक मास्टर, कैलाश यादव, डॉ. भवानी सिंह, प्रमोद गोयल, राजीव, निक्कू, भीम सिंह, अरविंद, दिनेश सिंह, पंकज, पिंकू, अंकित, रवि, विनोद, राकेश, लक्ष्मण, राजेश गोयल, पवन सिंह, सोहन सिंह, अमित, राहुल, मोहित, संदीप, प्रदीप, मनोज, अंकित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed