फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Coronation of Shri Ram was done at Raja Ram Paldi Theatre.

Mahendragarh-Narnaul News: राजा राम पालड़ी रंगमंच पर श्रीराम का किया गया राज्याभिषेक

Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Coronation of Shri Ram was done at Raja Ram Paldi Theatre.
फोटो संख्या:51- श्री रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में श्रीराम की आरती करते मुख्याति​थि राजेंद्र पाट
महेंद्रगढ़। राजा राम पालड़ी रंगमंच पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। भगवान राम का वन से वापस अयोध्या आने पर फूलों की वर्षा के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी हुई। मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र पाटोदिया ने भगवान राम को तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। साथ ही उन्होंने रामलीला परिषद के कलाकारों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रेता युग में रामायण का एक-एक पात्र हमें सिखाता है कि भगवान राम द्वारा स्थापित किए गए आदर्श प्रेरणा के रूप में हमें सजग करते रहेंगे। उनके पुत्र नवीन पाटोदिया, तरुण सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रामलीला परिषद के राजा राम पालड़ी रंगमंच पर 13 दिन की भगवान राम की मानवीय लीलाओं के मंचन उपरांत मंच पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक के दौरान भगवान राम पुष्प वर्षा के साथ दर्शकों के बीच से मंच पर पधारे। भगवान राम की आरती के उपरांत गुरु वशिष्ठ के साथ-साथ राजेंद्र पाटोदिया ने भगवान राम को राजतिलक कर प्रसाद वितरित किया। रामलीला परिषद् में कार्य कर रहे कलाकारों ने अपने गुरु प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल कौशिक को कला के प्रति समर्पण के लिए उन्हें द्रोणाचार्य सम्मान देकर आशीर्वाद लिया। मंच संचालन दिनेश मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलीला के संरक्षक चेतन प्रकाश गौड़, घीसा राम सैनी, अनिल कौशिक, आनंद शर्मा, परिषद प्रधान दिनकर बोहरा, महानिदेशक गिरीश कानोडिया, निर्देशक प्रमोद तिवाड़ी, मैनेजर सोहन लाल, पंकज यदुवंशी मौजूद रहे।
श्रीआदर्श रामलीला में भगवान राम का हुआ राजतिलक
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के भव्य रंगमंच पर शनिवार रात्रि को भगवान राम का राजतिलक किया गया। रामलीला में मुख्य अतिथि हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रहे। अध्यक्षता नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन रीना बंटी ने की। कुलपति टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हमें भी श्री आदर्श रामलीला से प्रेरणा लेकर हमेशा सत्कर्म एवं अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। बुराई कुछ दिनों या कुछ समय के लिए हावी हो सकती है। लेकिन जीत हमेशा सत्य और अच्छाई की होती है।
उसके उपरांत गुरु वशिष्ठ के द्वारा भगवान राम के राजतिलक किया गया। हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के द्वारा भगवान को तिलक कर मिष्ठान खिलाए व भगवान की महाआरती की गई। प्रो. टंकेश्वर कुमार, नपा की पूर्व चेयरपर्सन रीना बंटी के द्वारा रामलीला के सभी सदस्याें को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमेटी प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र बंटी, कप्तान मंगल सिंह, एडवोकेट ललित तंवर, हरिसिंह यादव, लक्ष्मी नारायण सैनी, हरिशंकर कौशिक, डॉ. विष्णु, कर्म खन्ना, केशव अग्रवाल, पुरुषोत्तम सेठ, तपिश शर्मा, सहित अनेक दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed