{"_id":"670d668d504d44ba950dd7e4","slug":"coronation-of-shri-ram-all-the-artists-of-ramlila-honored-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117070-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम का राजतिलक, रामलीला के सभी कलाकार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम का राजतिलक, रामलीला के सभी कलाकार सम्मानित
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर उपप्रधान प्रेमचंद गुलाटी ने बताया कि रामलीला में राजतिलक की अंतिम लीला के दौरान अतिथि के रूप में अशोक गर्ग भाटा मौजूद रहे, जिनसे सर्वप्रथम गणेश पूजन करवाया गया।
श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब व भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा 15 दिनों तक भगवान राम की लीला का सभी कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। इसके बाद आज श्रीराम जी का राजतिलक करने के उपरांत रामलीला का समापन किया गया। राजतिलक के बाद अंतिम दिन रामलीला मंचन के दौरान उन सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने सुंदर अभिनय के द्वारा लोगों को राम की लीला के साथ जोड़े रखा। इसके अलावा सभी पदाधिकारियों व उन सभी शहरवासियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने इस कार्य में अपना सहयोग किया।
अंत में भगवान श्री राम जी की आरती की गई, जिसमें रामलीला प्रांगण में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय श्री राम के जयघोष के साथ रामलीला का समापन किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि रामलीला का मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया। इसके अलावा रात रामलीला में राम का अभिनय नवीन सिंघल, सीता का संजय प्रजापति, लक्षण का मनोज निर्मल, हनुमान का शुभम सोनी, भरत का कनिष्क कोहली, शत्रुघ्न का आयुष शर्मा ने सुंदर अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर दयानंद सैनी मंत्री, विजय जैन, अनूप गर्ग भाटा, मोनू भाटा, जगदीश बिल्ला, गोपाल जैन, शंकर लाल, बिशन सैनी, मनोज निर्मल, देवकी सैनी, नरेश तायल, संजय वर्मा आदि मौजूद मुख्य रूप से मौजूद रहे।