फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona virus, 49 samples sent to gurugram, checkup, narnaul

कोरोना वायरस: सर्दी, खांसी और बुखार के 49 मरीजों के लिए सैंपल

Wed, 15 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona virus, 49 samples sent to gurugram, checkup, narnaul
फ्लू कार्नर पर पर्ची बनाते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। कोरोना वायरस को लेकर चल रही सैंपलिंग के तहत बुधवार को 49 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम भेजे गए हैं। अभी तक 200 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है।
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को भी जीएच समेत केंद्रों पर सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की सैंपलिंग की गई। उन्होंने बताया कि जीएच में फ्लू कार्नर से 19 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा कनीना से पांच, सतनाली से छह, नांगल चौधरी से नौ, अटेली से चार व महेंद्रगढ़ से छह के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी के सैंपल गुरुग्राम जांच के लिए भेजे गए हैं। दो दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रविवार को 50 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 21 की रिपोर्ट निगेटिव है। अन्य की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं है। बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की सैंपलिंग करा रहा है। जिससे जिले में यदि कोई केस हो तो स्क्रीनिंग हो सके।
विज्ञापन

जिले में अब 31 लोग होम क्वारंटीन : सीएमओ
नारनौल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कोरोना का अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। अभी तक जिले में कुल 82 नागरिकों को निगरानी व एकांतवास में रखा गया है। फिलहाल जिले में 31 ऐसे नागरिक है जो निगरानी व एकांतवास में हैं। अभी तक जिले में कोरोना संदिग्ध पांच नागरिकों के सैंपल भेजे गए थे जो सभी निगेटिव आए हैं व सभी को छुट्टी दे दी गई है। अब कोई भी कोरोना संदिग्ध मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। जिले में 51 लोगों ने 28 दिन का एकांतवास व निगरानी पीरियड को पूरा कर लिया है। जिला का कोई भी नागरिक किसी अन्य सेंटर पर रेफर नहीं किया गया है। फिलहाल जिले में कोई भी रिपोर्ट का परिणाम आना शेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed