{"_id":"67cb38d0f48ee17e7402fe06","slug":"controversy-over-construction-of-a-religious-place-in-the-hospital-narnol-news-c-17-1-roh1026-613468-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में धार्मिक स्थल का निर्माण कराने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में धार्मिक स्थल का निर्माण कराने पर विवाद
Fri, 07 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 19नागरिक अस्पताल में जहां टीन शैड लगाया जा रहा था वहां मौजूद लोग।संवाद
नारनौल। नागरिक अस्पताल में बने सरकारी क्वार्टर के पास धार्मिक स्थल का निर्माण कराने पर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और किसी भी प्रकार के निर्माण न करने की हिदायत दी, ताकि विवाद पैदा न हो।
नागरिक अस्पताल में सरकारी क्वार्टर के पास एक चबूतरा बना हुआ है। यहां कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल बना दिया है। शुक्रवार काे इस स्थल पर टीन शेड डाली जा रही थी। इस बात की जैसे ही लोगों को भनक लगी तो वे एकत्रित होने शुरू हो गए। लोगों को आता देख टीन शेड का कार्य कर रहे मिस्त्री मौके से भाग गए।
मुकेश शर्मा, प्रभाष छकक्ड़, विजय कुमार, राकेश कुमार, संजय अमन, देवेंद्र ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि अस्पताल में दूसरे समुदाय के लोग धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहे हैं। कहा कि अस्पताल प्रशासन को इस तरह के निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अस्पताल में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण पर प्रशासन को संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन
पक्षियों के लिए बना था चबूतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह चबूतरा पहले पक्षियों के लिए बना था। शुक्रवार को इस पर टीन शेड डाली जा रही थी। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
-मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
-डॉ. नवीन कुमार, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल।