फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contracted professors took out candle march for demands

मांगों के लिए अनुबंधित प्राध्यापकों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Contracted professors took out candle march for demands
कैंडल मार्च निकालकर रोष जताते एक्टेंशन प्राध्यापक। संवाद - फोटो : Narnol
नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित प्राध्यापकों पर हुए लाठी चार्ज और गिरफ्तार किए गए प्राध्यापकों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार शाम को स्थानीय अनुबंधित प्राध्यापकों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। वहीं सरकार ने गिरफ्तार किए गए प्राध्यापकों को तुरंत प्रभाव से रिहा करने की मांग भी की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च प्रदर्शन में मौजूद डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. नीलम, सुमन, मुनेश, ललिता, ज्योति, मनीषा, स्वीटी, मनदीप, शर्मिला, सोमन, नरेश, स्नेहलता, भावना, डॉ. धीरज, दवनीत, सुरेंद्र, मनोज, रिचा, मंजू व कर्ति आदि ने कहा कि अनुबंधित प्राध्यापक नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर 56 दिन से पंचकूला में धरना दे रहे हैं। मगर सरकार उनकी इस मांग की अनदेखी कर रही है। उक्त मांग को लेकर 1 मार्च को अनुबंधित प्राध्यापकों ने पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे तो पुलिस द्वारा उन पर पानी की बौछार व लाठी चार्ज कर रोकने का प्रयास किया गया। इस लाठीचार्ज में 3-4 अनुबंधित प्राध्यापक घायल भी हो गए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि कुछ अनुबंधित प्राध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे सरकार से केवल नौकरी सुरक्षा की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांग को मानने के बजाय तानाशाही तरीके से उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी की सुरक्षा नहीं होने के कारण कभी भी बीच में निकाल दिया जाता है। जिसके बाद उन्हें न तो कोई दूसरा रोजगार मिल पाता है और न ही वह उम्र रह जाती है कि वे नए तरीके से किसी और क्षेत्र में जाकर कार्य शुरू कर सकें। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए उन्हें नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने, गिरफ्तार अनुबंधित प्राध्यापकों को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed