{"_id":"65f205c97efe3e68990958e7","slug":"contaminated-water-spread-on-the-road-due-to-sewerage-leakage-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110323-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज लीकेज होने से सड़क पर फैला दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज लीकेज होने से सड़क पर फैला दूषित पानी
Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बस स्टैंड के सामने गोशाला मार्केट रोड पर बहुत लंबे समय से सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है। इससे सड़क पर हमेशा दूषित पानी फैला रहता है। स्थानीय दुकानदार व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। पुलिस लाइन, सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह एक सुगम रास्ता है। मगर सीवरेज लीकेज के कारण दूषित पानी हमेशा सड़क और गड्ढों में भरा रहता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद कुछ लीपापोती कर दी जाती है। लोगो ने प्रशासन से अपील करते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
यह मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है। पुलिस लाइन, सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह एक सुगम रास्ता है। लेकिन सीवरेज लीकेज के कारण सड़क पर हमेशा दूषित पानी फैला रहता है । लोगो को समस्या का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
नितिन यादव, स्थानीय दुकानदार।
सीवरेज का दूषित पानी सड़क और गड्ढों में भरा रहने के दुपहिया वाहन चालक कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। पैदल व्यक्तियों विशेष तौर पर बच्चों और महिलाओं को मार्ग पार करने में परेशानी उठानी पड़ती हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
नवीन सैनी, स्थानीय दुकानदार।
संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। हर बार आश्वासन के बाद कुछ लीपापोती कर दी जाती है, मगर स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जिसके कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
सूबे सिंह, स्थानीय दुकानदार।
सड़क पर फैले दूषित पानी की वजह से लोगो को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जिसके कारण गोशाला मार्केट के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से अपील है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे लोगो को राहत मिल सकें।
जगदीप सिंह, स्थानीय दुकानदार।