{"_id":"65e365dfd658c939ad0ca395","slug":"construction-work-of-gymnasium-stuck-in-limbo-for-four-years-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109932-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार साल से अधर में लटका व्यायामशाला का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार साल से अधर में लटका व्यायामशाला का निर्माण कार्य
Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर। एक तरफ सरकार की तरफ से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभी भी कई गांवों में व्यायामशाला का निर्माण अधर में लटका हुआ है।
ऐसा ही हाल निजामपुर क्षेत्र के गांव पांचनौता का है। जहां व्यायामशाला का कार्य 4 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन धीमी गति से कार्य होने से कार्य अधर में लटका हुआ है। पिछले चार वर्ष में व्यायामशाला की चहारदीवारी ही बन सकी है। ऐसे में युवाओं को अभी दूसरे गांवों में जाकर ही अभ्यास करना पड़ेगा।
पांचनौता में 48 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला बनाई जानी थी। इसका कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन सुचारू रूप से कार्य नहीं चलने की वजह से पूरा नहीं हो सका है। अभी भी व्यायामशाला में ट्रैक, टीन शेड, दो कमरे बनने बाकी हैं। इसी गति से कार्य होता रहा तो युवाओं को दो-तीन साल और व्यायामशाला का इंतजार करना पड़ेगा।
व्यायामशाला नहीं बनने से युवाओं को दूसरे गांवों में अभ्यास के लिए जाना पड़ रहा है। चार साल बीतने के बाद भी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यायामशाला के अभाव में युवाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
संजय, पांचनौता।
प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है। व्यायामशाला की चहारदीवारी ही बनाई गई है। अभी टीन शैड, दो कमरे और युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक बनाई जानी है।
राजेंद्र कुमार, पांचनौता।
व्यायामशाला का कार्य अभी भी अधूरा है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। व्यायामशाला बनने से युवाओं को दूसरे गांवों में नहीं जाना पड़ेगा।
जगदीश, सरपंच प्रतिनिधि पांचनौता।