{"_id":"6824dce6fffb536d1b0ec1dc","slug":"construction-of-satnalis-community-health-center-stuck-due-to-lack-of-budget-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117082-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बजट के अभाव में अटका सतनाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बजट के अभाव में अटका सतनाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सतनाली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र--संवाद
सतनाली। क्षेत्रवासियों को सरकारी अस्पताल की सुविधाएं मिलने में बहुत देरी हो रही है। जो बजट मिला था, वह भी खर्च हो चुका है।
अब बजट के अभाव में भवन निर्माण कार्य अधर में लटका है। एक साल में भी जिम्मेदार रिवाइज एस्टीमेट को स्वीकृति नहीं दिला पाए हैं। एक लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार है।
जून 2024 तक कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय की गई थी, लेकिन पिछले एक साल से भवन निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। ठेकेदार नरेश गर्ग ने बताया कि भवन निर्माण में बहुत अधिक समस्याएं आ रही हैं।
सबसे पहले निर्माणाधीन अस्पताल के नक्शे में बदलाव किया गया व नया नक्शा मिलने में काफी देरी हुई। नक्शा सही मिला पर जहां निर्माण होना था वहां पर गंदे पानी का नाला था।
विज्ञापन
नाले के निर्माण, बिजली लाइन हटवाने के बाद रिवाइज बजट भेजा गया था, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाया है। कुल 7 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।