फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Constable broke his hand with a stick, case registered against three policemen

Mahendragarh-Narnaul News: हवलदार ने लट्ठ मार तोड़ दिया हाथ, तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Wed, 23 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Constable broke his hand with a stick, case registered against three policemen
दौंगड़ा पुलिस चौकी में बोलेरो गाड़ी की छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए गांव भालखी निवासी कारोबारी कंवर सिंह को पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। कंवर सिंह की शिकायत पर अब पुलिस ने हवलदार सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस कर्मचारियों की पिटाई से कंवर सिंह के हाथ की हड्डी भी टूट गई थी और शरीर पर भी चोटों के काफी निशान हैं। पुलिस ने अपने एक हवलदार और दो सिपाहियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कंवर सिंह ने बताया कि वह बीज बिक्री का काम करता है। 18 नवंबर को रात्रि लगभग 10 बजे वह अपने नए गोदाम से पुराने गोदाम की तरफ अपनी बोलेरो गाड़ी से आ रहा था। गांव का राजेंद्र भी उसके साथ था। वह राजेंद्र को गाड़ी से उसकी ढाणी के पास उतार रहा था। उसी समय दौंगड़ा की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई, जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। गाड़ी से दो व्यक्ति नीचे उतरे और उससे पूछा कि यहां कैसे खड़े हो। इसके बाद वे उसकी बोलेरो गाड़ी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी गाड़ी के बारे में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दौंगड़ा पुलिस चौकी में गया। वहां पर हवलदार राजेश व दो अन्य पुलिसकर्मी थे। राजेश ने उससे कहा कि किसी से कर्जा ले रखा होगा जो तेरी गाड़ी ले गया होगा। उसने किसी प्रकार के कर्ज से मना किया। आरोप है कि हवलदार राजेश ने चौकी में रखी लाठी से उस पर हमला कर दिया। हवलदार ने पूछने पर कहा कि जान से मार दूंगा, झूठी रिपोर्ट क्यों दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी में उसे बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद वह किसी तरह से घर पहुंचा और परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों की जांच में उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर बताया था। 18 नवंबर को शाम को उपचाराधीन करने के बाद 20 नवंबर को उसे छुट्टी दे दी। घर लौटने के बाद दौंगड़ा चौकी में हवलदार राजेश और दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ शिकायत दी। उसे अब पता चला कि उसकी गाड़ी तो सीआईए स्टाफ महेंद्रगढ़ ले गया है। पुलिस ने अब कंवर सिंह की शिकायत पर हवलदार राजेश कुमार और दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन जारी है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस मामले में समानांतर रूप से प्रारंभिक जांच डीएसपी रणबीर सिंह के द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान जिस भी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विक्रांत भूषण, एसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed