फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Connectivity to Kanina Road achieved due to completion of link road work.

Mahendragarh-Narnaul News: लिंक मार्ग का कार्य पूरा होने से कनीना रोड से हुई कनेक्टिविटी

Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Connectivity to Kanina Road achieved due to completion of link road work.
फोटो नंबर-04अटेली के गांव चंदपुरा से राजस्थान की ओर जाने वाले रास्ते का किया जा रहा निर्माण।  - फोटो : स्रोत: परिजन
मंडी अटेली। 9 साल से अधूरे पड़े चंदपुरा से राजस्थान की सीमा से जुड़े लिंक रोड का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। इसके अलावा चंदपुरा से राजस्थान के परतापुर को जाने वाले बॉर्डर मार्ग का भी कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आरती राव ने 24 दिसंबर को गांव के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को 10 फरवरी तक काम पूरा करने का समय दिया था। यह रोड लंबे समय से नहीं बनने के कारण कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। रोड के बनने से कनीना रोड से इसकी कनेक्टिविटी हो गई है।
विज्ञापन

टाइल रोड बनने के कारण अब चंदपुरा से हुडिया, परतापुर, राता, भोजावास व कनीना की तरफ आना-जाना सुगम हो गया। साथ ही 5 किमी की दूरी भी कम हो गई है। यह रोड करीब एक किलोमीटर लंबा व इस पर करीब 30 लाख से अधिक लागत आई है। गांव की सरपंच सरला देवी, धर्मेंद्र, समाजसेवी तेजप्रकाश, सतीश कुमार, विजय सिंह, संदीप फौजी, दीपेंद्र राव व अभिषेक आदि ने बताया कि इस लिंक रोड के अलावा पशु अस्पताल भवन, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा पेयजल आपूर्ति लाइन, गंदे पानी की निकासी का नाला समेत स्कूल की चहारदीवारी समेत मांग पत्र के अधिकतर कार्य जोर शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने 24 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदपुरा से धन्यवादी दौरे की शुरुआत कर लोगों की समस्याएं व मांगों को सुन कर 10 फरवरी से पहले पूरा कराने की बात कही थी। पंचायत विभाग के एसडीओ नरेंद्र ने बताया कि चंदपुरा से हुडिया, परतापुर मार्ग लगभग बन गया है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed