फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Connecting children with religion is a commendable work: Jagdish Singh Jhinda

बच्चों को धर्म से जोड़ना सराहनीय कार्य : जगदीश सिंह झींडा

Sat, 28 Jun 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Connecting children with religion is a commendable work: Jagdish Singh Jhinda
फोटो नंबर-21गुरमत प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन पर नारनौल के गुरुद्वारे में मत्था टेकते प्रधान ज
नारनौल। शहर के मोहल्ला पीरआगा स्थित बड़े गुरुद्वारे में शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा आयोजित गुरमत प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि बच्चों को धर्म से जोड़ना सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम गुरुद्वारे में एक माह से चल रहा था। इसमें बच्चों को धर्म से जोड़ने सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। शनिवार को गुरमत प्रशिक्षण शिविर के समापन पर गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन व लंगर का भी आयोजन किया गया। वहीं एक महीने इस शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरमत प्रशिक्षण के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाई जगजीत सिंह दिल्ली रागी जत्था से पहुंचे। कार्यक्रम आंतरिक समिति सदस्य तजिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारे में पहुंचे गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा का फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर सिख समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि दो जून से 28 जून तक चले इस गुरमत प्रशिक्षण में जिस तरह से बच्चों को धर्म की शिक्षा दी गई है यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही देश का भविष्य है और इनकों धर्म से जोड़ना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का प्रधान बनने के बाद आज यहां पहली बार आना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधान बनने के बाद मैं अब आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर भाई जगजीत सिंह दिल्ली रागी जत्था ने भी इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को जोड़ने पर आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित लंगर में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed