फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress workers demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated against inflation
जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते काग्रेंस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीत प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से प्रदर्शन करते लघु सचिवालय तक पहुंचे और सामूहिक गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बेरोजगारी और महंगाई निरंतर बढ़ रही है। जनहित को लेकर भाजपा जजपा सरकार की न तो कोई नीति है और न नीयत। मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा, परम्परा व अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है। अग्निपथ योजना का और भी गहरा प्रभाव यह होगा कि फौज में भर्ती कम हो जाएगी। अग्निपथ योजना में हर साल लगभग 50 हजार जवानों की भर्ती होगी और वह भी केवल 4 साल के लिए। उसके बाद उनमें से लगभग 12 हजार अग्निवीरों को स्थायी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। दही से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर रसोई के बजट को बिगाड़ने का काम किया गया है। बेरोजगारी, महंगाई व अन्य मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार के दौरान करीबन 5 हजार से ज्यादा ईडी के मामले दर्ज किए गए लेकिन उनमें दोष सिद्ध दर एक प्रतिशत भी नहीं है। इससे ये साफ प्रतीत होता है कि ये केवल विरोधी आवाजों को दबाने का एकमात्र हथकंडा है लेकिन भाजपा को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जान लेना चाहिए कि कांग्रेस ना कभी अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के आगे झुकी थी और ना ही भाजपा की तानाशाही के आगे झुकेगी। जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतपाल दहिया, अरुण राव, प्रवीण चेयरमैन, जसवंत शेरावत, सुरेंद्र नंबरदार, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, सुमेर चेयरमैन, मास्टर धर्मेंद्र, दारा सिंह पूर्व सरपंच, सुरेंद्र पटवा, महेश सोडा, राजबीर, प्रदीप एडवोकेट, मनोज प्रधान, पुरुषोत्तम, कृष्ण यादव हिस्सा लिया और गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed