फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress protests against old age pension and trade deal

Mahendragarh-Narnaul News: वृद्धावस्था पेंशन व ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against old age pension and trade deal
फोटो 16 लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। हरियाणा में काटी जा रही वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड में की जा रही कटौतियों व किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में जिला सचिवालय नारनौल में कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बुजुर्ग, गरीब और किसान वर्ग अत्यंत परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी आमजन के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
विज्ञापन


पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं में कटौती करना प्रदेश के कमजोर वर्ग पर सीधा आघात है। कांग्रेस पार्टी इन नीतियों का पुरजोर विरोध करती है और जरूरत पड़ी तो बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि जब तक प्रदेश की महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और आम नागरिकों से एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
नेशनल कॉर्डिनेटर, किसान कांग्रेस कृष्ण राव ने कहा कि किसान विरोधी ट्रेड डील और कृषि संबंधी फैसले किसानों की आय और सम्मान पर प्रहार हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल दहिया ने कहा कि जिन हाथों ने समाज और प्रदेश को मजबूत बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया, आज वही बुजुर्ग अपने हक के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

धरने में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed