फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress protests against lathicharge, memorandum submitted to Governor

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against lathicharge, memorandum submitted to Governor
मुख्यमंत्री के रोहतक आगमन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने लघु सचिवालय में सीटीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह भी रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार किसानों का खून सड़कों पर बहा रही है। लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। सिंह ने कहा की देश का अन्नदाता मोदी सरकार के कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए पिछले करीब चार महीनों से विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलन में अब तक 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन किसानों की बात सुनना तो दूर सरकार उनकी आवाज को लाठियों के दम पर दबाना चाहती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग करते हुए कहा हैं की तीन अप्रैल को किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने के आदेश देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दें। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में बनकर तैयार हुआ बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पिछले 7 वर्षों में नई सरकार मेडिकल की कक्षाएं आरंभ नहीं करवा पाई है। इस अवसर पर जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, किसान, पूर्व सरपंच समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed