{"_id":"5da89ccd8ebc3e017f1e79a4","slug":"congress-politcal-assembly-election-sonia-gandhi-narnol-news-rtk5236505170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी की रैली आज महेंद्रगढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी की रैली आज महेंद्रगढ़ में
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करने पहुंचेगी। कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए वोट की अपील करने के लिए पहुंचेंगी। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा सहित अन्य नेता भी पहुंचेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्षा की पहली रैली शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में होगी।
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। राव दान सिंह के प्रचार के लिए अभी कोई स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा हैं। नामांकन के दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। सोनिया गांधी की शुक्रवार को खेल स्टेडियम में रैली होनी है। रैली स्थल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को मौके का मुआयना किया। सोनिया गांधी दोपहर दो बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगी। वीरवार को रैली स्थल का एसपीजी की टीम ने करीब तीन घंटे निरीक्षण किया। आयोजन स्थल के करीब कॉलेज ग्राउंड में हैलीकॉप्टर उतरेगा। रैली में गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, रणबीर महेंद्रा के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। मंच संचालन पूर्व सीपीएस राव दान सिंह करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अभी तक केवल एक रैली को संबोधित किया है। राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी।