फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Condemned the terrorist attack in Pahalgam

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की

Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Condemned the terrorist attack in Pahalgam
फोटो संख्या:62- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में शहीदों को श्रद्धां​जलि  देते सेवानिवृत्त कर्मचारी- - फोटो : -जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज। संवाद
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक प्रधान महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वार 26 निर्दोष लोगो की निर्मम हत्या का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकी हमला करने व उनको संरक्षण देने वालों को खत्म किया जाए। देश के तमाम नागरिक, सभ्य समाज तथा प्रत्येक वर्ग में इस जघन्य अपराध के प्रति भारी गुस्सा है। सरकार को इन दिवंगत आत्माओं को न्याय दिलाने के लिए कठोर कदम उठाए। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन सरकार से मांग करता है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पड़ोसी देश को भी करारा जवाब दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश उप प्रधान बाबूलाल यादव ने प्रदेश में जिला वाइज आतंकवाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की। इस मौके पर प्रधान लालाराम, बीरसिंह, रोहताश, कमल सिंह, विक्रम सिंह, यादव सभा के पूर्व प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव, लक्ष्मण सिंह, महाबीर शर्मा, यादराम, रामकिशन, दयाराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed