फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Computer operators on strike for non-implementation of service rules

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानियम लागू नहीं होने पर हड़ताल पर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर

Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Computer operators on strike for non-implementation of service rules
नारनौल। सेवानियम लागू नहीं के विरोध में जिलेभर के कंप्यूटर ऑपरेटर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। वहीं पंचकुला में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर विरोध जताया। कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को जिलेभर के सरल केंद्रों व ई-दिशा केंद्रों में कोई कार्य नहीं हो पाया। जिससे लोगों को बिना कार्य करवाए ही वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के साथ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीआईटीएस कर्मचारियों को सेवानियम का लाभ दिए जाने पर सहमति बनने के बाद भी आज तक सेवानियम लागू नहीं किया गया है। यही नहीं 12 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारतीय मजूदर संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में सेवा नियम में संशोधन किए जाने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर रखने की मांग रखी गई थी, जिस पर भी आज तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। जिसको लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ ज्ञापनों के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचा चुका है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज में सरकार के प्रति भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्य नहीं होने से लोगों को हुई परेशानी
मंगलवार को लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्री, वाहन की एनओसी आदि के लिए नारनौल सरल केंद्र व ई-दिशा केंद्र में पहुंचे लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर होने के चलते लौटना पड़ा। बसई से सुनील दिशा केंद्र पर वाहन की एनओसी लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें एनओसी नहीं मिल पाई। इसी प्रकार अटेली से प्रदीप व अनिल भी अपने वाहन की वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेने पहुंचे थे। वहीं नांगल चौधरी से जोगेंद्र, कुलराज व रवींद्र लाइसेंस लेने के लिए सरल केंद्र में आए थे लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चला की कंप्यूटर ऑपरेटर आज हड़ताल पर है। इसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed