{"_id":"61632d158ebc3e6267224c03","slug":"compensation-should-be-given-soon-by-getting-special-girdawari-of-ruined-crops-ch-jogendra-narnol-news-rtk626652473","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढ़ियाली शहीदी दिवस पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता, किसानों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंढ़ियाली शहीदी दिवस पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता, किसानों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में दम आजमाते खिलाड़ी
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली मंडी। किसान पूरी तरह से फसलों पर आधारित होता है। फसल यदि बर्बाद हो जाती है तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है। इस क्षेत्र में कपास और मूंग की लगभग 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है जिससे किसान परेशान हैं। इसीलिए सरकार को चाहिए कि बर्बाद फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर जल्द से जल्द किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यह विचार भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान चौ. जोगेंद्र घासीराम नैन ने खंड के गांव बारड़ा में रविवार को 1997 के बहुचर्चित मंढ़ियाली कांड की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई गई।
उन्होंने किसानों से मांगों को लेकर संगठित होकर प्रयास करने का आह्वान किया। करतार सिंह बारड़ा ने बताया कि सभा में उपस्थित किसानों ने बाजरा खरीद शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर एमएसपी की गारंटी किसानों को दे। लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर दिलबाग सिंह गोपी, विरेंद्र पहलवान बडराई, सुरेश प्रधान कादमा पावर हाउस, हरिराम पहलवान कादमा, दलीप सिंह सांगवान संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा आदमपुर, पूर्व चेयरमैन गंगा सिंह नैन, अरुण राव, संदीप सिंह एसडीएम, रमेश पंघाल तोशाम, मेवा सिंह जूई, कैप्टन जयप्रकाश सुरेहती, दयाचंद बारड़ा, धर्मबीर डानवास, जगत बारड़ा, सुरेश बारड़ा आदि ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-----------------------
100 मीटर दौड़ में सुशील माधोगढ़ प्रथम
किसान संघर्ष समिति पावर हाउस बारड़ा के महासचिव करतार सिंह ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में सुशील माधोगढ़ प्रथम, अंकित माधोगढ़ द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में तनुज बारड़ा प्रथम, अंकित माधोगढ़ द्वितीय, 800 मीटर में सुनील प्रथम, विकास डिगरोता द्वितीय, 1600 मीटर दौड़ में योगेश बारड़ा प्रथम, जयवीर सतनाली द्वितीय, अंडर 14 आयुवर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहित सुरेहती पिलानियां प्रथम व नितिन बारड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। वृद्धों की 100 मीटर दौड़ में रामकिशन शर्मा बाढड़ा ने प्रथम तथा महाबीर गोपालवास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में चनानी प्रथम व डिगरोता की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
--------------
लड़कियों में ये रहीं विजेता
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अंतिम माधोगढ़ प्रथम, सीमा सुरेहती जाखल द्वितीय, 400 मीटर में प्रियंका बारड़ा प्रथम, अंतिम माधोगढ़ द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अंकिता बारड़ा प्रथम व प्रियंका बारड़ा द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राजेश एवं शहीद महेंद्र सिंह के परिजनों द्वारा राष्ट्र स्तर एवं स्कूल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।