फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Commission is committed to provide justice to all: Dr. Ravindra

आयोग सभी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. रविंद्र

Sat, 11 Jan 2025 02:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Jan 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
Commission is committed to provide justice to all: Dr. Ravindra
नारनौल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र बलियाला ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों की सुरक्षा व कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। राज्य सरकार भी ऐसे मामलों के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। बलियाला शुक्रवार को पंचायत भवन में अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर 56 शिकायतें सुनीं गईं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग का मकसद किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है। आयोग सभी को न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पक्ष और विपक्ष दोनों को बुलाया गया था। कुछ मामलों में दोनों ही पक्ष नहीं पहुंचे हैं। ऐसे मामलों में कमीशन खुद उनसे संपर्क करके जानकारी हासिल करेगा। जब तक कमीशन सभी पीड़ितों से बात नहीं कर लेगा तब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर अनुसूचित जाति के किसी भी नागरिक के साथ कोई ज्यादती होती है तो वह पंचकुला में आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस मौके पर आयोग के वॉइस चेयरमैन बिजेंद्र बड गुर्जर, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रतनलाल बामनिया, रवि तरनवाल, मीना नरवाल, डीएसपी नारनौल सुरेश कुमार, डीएसपी कनीना संदीप कुमार, जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed