फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold increases swelling and itching of fingers and toes, 10 people come to hospital every day

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड बढ़ा रही हाथ-पैरो की अंगुलियों में सूजन व खुजली, रोज 10 लोग आ रहे अस्पताल

Tue, 23 Dec 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cold increases swelling and itching of fingers and toes, 10 people come to hospital every day
फोटो संख्या:54 नागरिक अस्पताल में महिला की उंगली जांच करतीं डॉ. वंदना यादव। संवाद
महेंद्रगढ़। बढ़ती ठंड लोगों को बीमार कर रही है। चिलब्लेन्स या पेर्नियोसिस के नाम से जानी जाती हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन, जलन और खुजली की समस्या तेजी से बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में रोज औसतन 10 मरीज पहुंच रहे हैं। चिलब्लेन्स की शिकायत पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक है।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार तापमान की लगातार गिरावट और ठंडी हवा में अधिक समय रहने से अंगुलियों में सूजन, जलन और खुजली की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। खासकर घरेलू काम करती महिलाएं बार-बार ठंडे पानी के संपर्क में आती हैं। लंबे समय तक खुले वातावरण में भी रहती हैं। उनमें यह खतरा अधिक रहता है। कमजोर रक्त संचार और पोषण की कमी से भी यह बीमारी पनपती है।
विज्ञापन

शुरुआती लक्षणों में हाथ-पैरों की उंगलियों में लालिमा, सूजन, खुजली और जलन होती है। कई मामलों में दर्द भी होता है। समय पर उपचार न किया जाए तो त्वचा फटने, छाले पड़ने या संक्रमण का खतरा भी बन सकता है। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे मरीजों को विशेष परामर्श दिया जा रहा है। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचना सबसे जरूरी है। ऊनी दस्ताने, मोजे और गर्म कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। ठंडे पानी से हाथ-पैर धोने से बचें। हाथ-पैरों में अधिक सूजन होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। रक्त संचार बेहतर रखने के लिए हल्का व्यायाम और संतुलित आहार ले। बिना डॉक्टर की सलाह कोई क्रीम या दवाई न बरतें।

- डॉ. वंदना यादव, महिला चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:54 नागरिक अस्पताल में महिला की उंगली जांच करतीं डॉ. वंदना यादव। संवाद

फोटो संख्या:54 नागरिक अस्पताल में महिला की उंगली जांच करतीं डॉ. वंदना यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed