फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold in the morning due to dry frost at night

Mahendragarh-Narnaul News: रात में सूखा पाला पड़ने से सुबह बनी ठिठुरन

Thu, 12 Dec 2024 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cold in the morning due to dry frost at night
फोटो संख्या:59- कनीना में जमा पाला--संवाद
कनीना। क्षेत्र में तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में सूखा पाला पड़ने से सुबह ठिठुरन बनी रही। मंगलवार को हवा की गति मंद होने और धूप निकलने से मौसम में गर्माहट थी। रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा हो गया। बुधवार को धूप निकलने के बाद भी सुबह 10 बजे तक मौसम में ठिठुरन बनी रही। हालांकि दिनभर धूप निकली रही, लेकिन हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस होती रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो रात में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जिले के प्रगतिशील किसान व भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने पाले से फसलों को बचाने के बारे में बताया कि खेतों में नमी बनाए रखें। खेतों में सल्फर का प्रयोग करें। खेतों में मेढ़ पर झाड़ी लगाएं। पाला पड़ने की संभावना पर खेतों में जगह-जगह अलाव जलाएं। पौधों की नर्सरी को पॉलीथिन से ढ़ककर रखें। वहीं, जिले के नोडल अधिकारी प्रो. चंद्र मोहन ने बताया कि महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री था। मौसम में ये बदलाव पहाड़ों में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्ब से संभव हुआ है। इसके आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed