फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Beautification... Chandpura Senior Secondary School tops, will get one lakh

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम सौंदर्यीकरण... चंदपुरा सीनियर सेकंडरी स्कूल अव्वल, मिलेंगे एक लाख

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
CM Beautification... Chandpura Senior Secondary School tops, will get one lakh
फोटो नंबर-15राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा। - फोटो : udhampur news
मंडी अटेली। शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत अटेली खंड के गांव चंदपुरा स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी को जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। इसके तहत स्कूल को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत मिलेगे।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य डाॅ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले फरवरी माह में विद्यालय खंड स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा था। सौंदर्यीकरण के तहत स्कूल में पार्क, सफाई व्यवस्था के साथ पौधरोपण, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान, जल संरक्षण, कूड़े कर्कट का उचित निष्पादन आदि की दिशा में बेहतरीन कार्य करने पर पुरस्कार मिला है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई व उचित प्रबंधन के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता बाबूलाल के मार्गदर्शन में एक कमेटी गठित की हुई थी।
विज्ञापन

इसमें अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की सहभागिता रही है। स्कूल में गुलाब, एरिका, पाम, कंघी पाम, ड्राई सेन, स्नेक प्लांट तथा फलदार पौधे भी तैयार किए हैं। साथ ही स्कूल में औषधीय पौधे भी लगाए हुए हैं। विद्यालय में दो पार्क के साथ सभी कमरों को सुंदर पेंटिंग आदि की हुई है। विद्यालय को चार सदनों में बांटा हुआ है। स्कूल में 225 के करीब विद्यार्थी अध्ययनरत है। स्कूल का 10वीं व 12वीं कक्षा बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत एवं उत्कृष्ट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में भी अव्वल रहता है। प्राचार्य ने बताया कि समाज सेवी तेजप्रकाश के अलावा स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान अलकेश, रिटायर्ड प्राध्यापक सुबेसिंह व एसएमसी सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा है। इस उपलब्धि पर शिक्षक गण सुनील कुमार, पीटीआई अनुप, कला अध्यापिका मनोज, इंदूबाला, महेश, राजेश आदि ने बधाई दी है। गांव की सरपंच सरला देवी व उसके पति धर्मेंद्र यादव ने स्कूल के शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य समेत स्टॉफ को बधाई दी।


जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुराणा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपूरी, राजकीय उच्च विद्यालय खटोटी कला ने अपने वर्ग में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed