{"_id":"6a874c0d992bd98faa0ce144","slug":"clerks-patience-is-broken-now-the-directorate-will-be-asked-for-an-account-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144127-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लिपिकों का सब्र टूटा, अब निदेशालय से मांगा जाएगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लिपिकों का सब्र टूटा, अब निदेशालय से मांगा जाएगा हिसाब
विज्ञापन
फोटो 5अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन।स्रोत:प्र
नारनौल। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) संबंधित-सकसं जिला महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन के नाम दिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त को प्रदेशभर के लिपिक पंचकूला पहुंचकर निदेशक से जवाब मांगेंगे।
ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यालय अधीक्षक सुदेश शर्मा और प्रधान कृष्ण कुमार ने किया। वरिष्ठ पदाधिकारी ललित यादव व ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि पदोन्नति, एसीपी और दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत लिपिकों के समायोजन जैसी मांगों को लेकर निदेशालय में कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि पदोन्नति के लिए मामले मांगे जाते हैं, मगर समय पर पदोन्नति नहीं होती। इससे कई कर्मचारी 30 वर्ष की सेवा के बाद भी क्लर्क पद से ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने पर कई कर्मचारी अधीक्षक पद तक पहुंच सकते थे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश लमूरिया सहित डीईओ व डीईईओ कार्यालय के सहायक और लिपिक मौजूद रहे।