फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness awareness rally organised in HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

Fri, 03 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness awareness rally organised in HKV
फोटो संख्या:51- स्वच्छत भारत दिवस के अवसर पर हकेवि परिसर में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नेत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव अभियान और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व स्वच्छता सहयोगियों ने इस जागरूकता रैली में भागीदारी की। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन






कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली और सोच का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रैली प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे संकल्प का प्रदर्शन है कि हम अपने विश्वविद्यालय परिसर को ही नहीं, बल्कि अपने समाज और राष्ट्र को भी स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यदि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तो न केवल बीमारियों से बचेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुंदर भारत का निर्माण करेंगे। कुलपति ने सभी सहभागियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मंच का संचालन डॉ. मनीषा पांडे ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. मोना शर्मा, डॉ. रवि प्रताप पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. एमसी मीणा, डॉ. सुरेंद्र कर्मचारी, विद्यार्थी व शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed