{"_id":"68bf20a0e7760df08f06c0ae","slug":"cleanliness-and-encroachment-removal-campaign-of-municipality-continues-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129434-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका का सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका का सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
विज्ञापन
फोटो 12अटेली में सफाई अभियान चलाते नगर पालिका टीम।संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका की ओर से चलाया जा रहा सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के किनारे फैले खरपतवारों को हटाया गया। इससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि हुई, बल्कि राहगीरों को स्वच्छ वातावरण भी मिल सका। टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर भी सख्ती दिखाई।
दुकानदारों व ठेला संचालकों को फुटपाथ और सड़क से कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई लोग अतिक्रमण कर यातायात बाधित कर रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान गली-मोहल्लों से कचरा उठाने, नालियों की सफाई करने और जगह-जगह फैली गंदगी हटाने का काम भी किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त शहर ही विकास की दिशा में सशक्त कदम साबित होगा।