फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Classes start in Government College, documents will have to be submitted by 30th

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू, 30 तक जमा कराने होंगे दस्तावेज

Tue, 23 Jul 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Classes start in Government College, documents will have to be submitted by 30th
फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते प्राचार्य प्र
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सभी विभागों में कक्षाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के नियमों और नीतियों का पालन किया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और सहायता मिले ताकि वे अपने अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेज 30 जुलाई तक महाविद्यालय में जमा करवाएं। विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया है और उन्हें अपने-अपने विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन फीस भर दी है वे 30 जुलाई से पूर्व अपना प्रवेश फार्म आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी भी अपनी फीस 30 जुलाई से भरना सुनिश्चित करें, ताकि उनका प्रवेश हो सके।

फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य प्र

फोटो संख्या:68- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed