फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CJM Amit Verma inspected the arrangements at the old age home, Aastha Kunj, safe house and jail.

Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम, आस्था कुंज, सेफ हाउस व जेल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
CJM Amit Verma inspected the arrangements at the old age home, Aastha Kunj, safe house and jail.
सुविधाओं का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने बुधवार को वृद्धाश्रम, आस्था कुंज, सेफ हाऊस व जिला जेल रेवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सचिव अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की और उनको और बेहतर सुविधाएं देने के लिए कहा। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों को उचित दिशानिर्देश दिए ताकि वे बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखें। इससे वृद्धजनों का अकेलापन भी दूर होगा व उनमें एक नई चेतना का संचार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सत्कार व उनकी संभाल करनी चाहिए ताकि बुजुर्गों को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में परिवार का सहारा मिल सके। यदि किसी कारणवश वृद्धाश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था कुंज के निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत की और उनके खानपान व पढ़ाई के बारे में जाना। उन्होंने आस्था कुंज के अधिकारियों व कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशानिर्देश दिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।


जिला जेल में किया लोक अदालत का आयोजन
रेवाड़ी। सचिव अमित वर्मा की ओर से जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम ने जेल में आयोजित लोक अदालत में मौके पर ही जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। सीजेएम ने इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया और जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचे। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए और जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed