{"_id":"57e6c06f4f1c1bdc08a82870","slug":"civrage-fail-dusit-problmes-city-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज हुए फेल, जमा हुए पानी ने बढ़ाई समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज हुए फेल, जमा हुए पानी ने बढ़ाई समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को अच्छी सीवरेज व्यवस्था के दावे कर रहो लेकिन हकीकत यह है कि हर रोज कहीं न कहीं सीवर ओवर लो रहते हैं। ओवरफ्लो सीवरेज की सफाई करने में भी विभाग को काफी समय लग जाता है। अगर उपभोक्ता जब तक दो या तीन बार विभाग के चक्कर नहीं काट लेता तब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है गंगा देवी अस्पताल के पास।
इस अस्पताल के पास पहले बारिश का पानी परेशानी बना हुआ था तो अब सीवरेज का पानी। सीवरेज ओवर लो होने के कारण पूरा पानी सड़क पर आ जाता है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को इस बारे में कई बार सूचित भी किया जा चुका है लेकिन विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।
बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
यहां के निवासियों का कहना है कि इस रोड पर हमेशा दूषित पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम यहां टकनो तक पानी भर जाता है। मजबूरी वश लोगों को पानी की मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ता है। अब सीवरेज ओवर लो हो गया। सीवरेज ओवर लो होने के कारण गंदा पानी मु य मार्ग पर भर गया है। इस दूूषित पानी में मच्छर पैदा होने लगे हैं जिस कारण मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
ये क्षेत्र हो रहे प्रभावित
आपको बता दें कि इस रोड़ दो आंखों के अस्पताल, गुर्जर ढाणी, मंडीवाला की ढाणी, शिव कॉलोनी, मूर्ति नगर, लंगड़ा वाली ढाणी आदि स्थित है। वैसे भी यह रोड बाजार के बीच से जाने का मु य रास्ता है। इस रोड पर हर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। दूषित पानी होने के कारण लोगों को मुंह पर हाथ रखकर निकलना पड़ता है। यानी हर रोज हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
रिचार्ज बोर हुआ फेल
तीन साल पहले नगरपालिका ने इस रोड पर लगभग सवा लाख रुपये से रिचार्ज बोर करवाया था। यह बोर कुछ महीनों तक ही काम कर पाया उसके बाद ठप्प हो गया। इसके बाद दो तीन बार बोर की सफाई भी की गई। लेकिन उसके बावजूद भी यह लंबे समय तक नहीं चल पाया। उस पर लगाए गए टीन शैड तथा जाली भी टूट गई जिस कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
नहीं है सीवरेज की निकासी
पुराने नारनौल रोड पर राज गार्डन मैरिज पैलेस से मॉडल स्कूल के दूसरे गेट तक बिछाई गई है। इस लाइन से शिव कॉलोनी, गुर्जरों वाली गली, मंढीवाला की ढाणी तथा रोड के दोनों ओर बने मकानों का पानी इसी लाइन में जाता है। मॉडल स्कूल के दूसरे गेट के पास लाइन बंद होने के कारण पानी आगे नहीं जा पाता। यह पानी वापस ही पीछे चला जाता है जिस कारण सीवरेज ओवर लो होता है पानी सड़कों पर आ जाता है।
इस संबंध में महेश सैनी ने बताया कि दूषित पानी की समस्या को लेकर वो नगरपालिका की चेयरपर्सन से मिल चुके हैं, उन्होंने पानी की निकासी के साइडो में दो नाले बनवाने का आश्वासन दिया है।
------------
इस संबंध में मुकेश सैनी ने बताया कि दूषित पानी को लेकर आम आदमी परेशानी है कई बार विभाग को अवगर करवाया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
---------------
इस संबंध में वार्ड 9 के पार्षद देवेंद्र सैनी ने बताया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी के लिए नपा चेयरपर्सन से बातचीत कर साइड से दो नाले निकलवाए जाएंगे। ये नाले छोटू वाले जोहड़ में जाकर मिलेंगे।