{"_id":"683f35c0a3e8a98ab9053894","slug":"civil-surgeon-said-there-are-enough-medicines-and-ventilators-narnol-news-c-196-1-nnl1005-125399-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिविल सर्जन बोले-दवाइयां व वेंटिलेटर पर्याप्त हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिविल सर्जन बोले-दवाइयां व वेंटिलेटर पर्याप्त हैं
Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाया गया कोविड-19 जांच केंद्र। संवाद
नारनौल। देश व प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कोविड के लिए जांच केंद्र बनाया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि दवाइयां व वेंटिलेटर पर्याप्त है।
इसमें दो जून से कोविड के मरीजों की जांच की जा रही है। वहीं जिले भर में स्थित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू कॉर्नर बनाया गया है, जहां कोविड-19 के लक्षण जैसे खांसी व जुकाम से ग्रस्त मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक नागरिक अस्पताल में करीब 19 और जिले भर में करीब 30 से 40 मरीजों की जांच की गई है।
राहत की बात यह है कि जिले में अब तक कोविड का कोई केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए हाथों को साफ रखें। 2 गज की दूरी बनाकर रखें। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण हो तो वह अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-19 की जांच करवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब तक जांच के परिणाम नहीं आए, जब तक मरीज स्वयं को घर पर आइसोलेट रखें व आराम करें। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड-19 से निपटने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ व सभी प्रकार की दवाइयां व वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
नागरिक अस्पताल में नहीं बरती जा रही सावधानी :
कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल में ही कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही 2 गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक जिले में कोविड-19 का कोई केस नहीं मिला है। लेकिन प्रदेश भर में कोविड-19 जिस तेजी से पांव पसार रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन आवश्यक है।