फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,demand,civic issuse,civic problem

दो दिन और हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मी

Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,demand,civic issuse,civic problem
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे नपा सफाई कर्मचारी - फोटो : Narnol
नगर पालिका के 78 कर्मचारी तीसरे दिन वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। अब पालिका कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बाजार में चारों ओर कचरा नजर आने लगा। प्रमुख चौराहों पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। जिस कारण शहर में कहीं पर भी कचरा नहीं उठाया जा रहा। बाजारों, प्रमुख सड़कों, चौराहों पर कचरा नजर आ रहा है। कचरे के कारण हर एक नागरिक परेशान है। दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी सहनी पड़ रही है। नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार शहर से रोजाना 20 टन कचरा निकलता है। पिछले तीन दिन में 60 टन कचरा शहर से नहीं निकला। यह कचरा शहर की सड़कों पर ही बदबू मार रहा है। पालिका के 53 कच्चे और 25 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगों को नहीं माने जाने पर उन्होंने हड़ताल को दो दिन बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार व शनिवार को भी नगर पालिका के सफाई कर्मी नहीं आएंगे। ऐसे में नागरिकों को सफाई के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में डोर टू डोर कचरा एकत्र करने की टैंपो सेवा पिछले करीब छह महीने से बंद है। टैंपो चालकों को वेतन नहीं दिए जाने पर उन्होंने ड्यूटी बंद कर थी। नगर पालिका कर्मियों के वेतन को लेकर पिछले करीब दो साल से परेशानियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पीएफ की जानकारी भी नहीं दी जा रही। सफाई यूनियन के उपप्रधान पंकज ने कहा पिछले तीन साल से उनका कितना पीएफ जमा हो रहा है। इसका ब्योरा कोई नहीं दे रहा। कर्मियों के पीएफ को हड़पा जा रहा है। कर्मचारियों को पीएफ नंबर तक नहीं बताया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed